Categories
राम भजन लिरिक्स

Dhan dhan avadh ki nagariya sakhiri jaha janme shree bhagwan,धन-धन अवध की नगरियासखी री जहां जन्मे श्री भगवान,ram bhajan

धन-धन अवध की नगरिया
सखी री जहां जन्मे श्री भगवान।


माता कौशल्या ने राम को जन्मा
केकई ने भरत ललनवा सखी री जहां जन्मे भगवान।धन-धन अवध की नगरिया
सखी री जहां जन्मे श्री भगवान।



माता सुमित्रा ने लखन शत्रुघ्न,
घर-घर बजत बधइयां सखी री जहां जन्मे श्री भगवान।धन-धन अवध की नगरिया
सखी री जहां जन्मे श्री भगवान।



राजा दशरथ जी मोहरे लुटावे,
नाचे अवध के बसैया सखी री जहां जन्मे श्री भगवान्।धन-धन अवध की नगरिया
सखी री जहां जन्मे श्री भगवान।



केकई सुमित्रा पलना झूलामें
कौशल्या लेत बलईया सखी री जहां जन्मे श्री भगवान।धन-धन अवध की नगरिया
सखी री जहां जन्मे श्री भगवान।



ब्रह्मा शंकर दर्शन पामे
सज रही अवध नगरिया सखी री जब जन्मे श्री भगवान।धन-धन अवध की नगरिया
सखी री जहां जन्मे श्री भगवान।

Leave a comment