मेरी चूनर पे रंग मत डाल रसिया
याकी कीमत बड़ी अनमोल रसिया।
टूटेंगे याके सलमा सितारे
रूठेंगे घर में सैंया हमारे
जान लेंगे सासू के बोल, रसिया।याकी कीमत बड़ी अनमोल रसिया।मेरी चूनर पे रंग मत डाल रसिया
याकी कीमत बड़ी अनमोल रसिया।
पैंया परूँ तेरी लेंऊ बलैंया
मत मारो पिचकारी कन्हैया
मेरी तेरी उमर को तो तोल, रसिया ।याकी कीमत बड़ी अनमोल रसिया।मेरी चूनर पे रंग मत डाल रसिया
याकी कीमत बड़ी अनमोल रसिया।
बाट चलत मेरी पकड़ी कलाई
बीच बजरिया में लाज न आई
नाचे कूदे बजाये क्यों ढोल, रसिया ।याकी कीमत बड़ी अनमोल रसिया।मेरी चूनर पे रंग मत डाल रसिया
याकी कीमत बड़ी अनमोल रसिया।
तेरी मेरी प्रीत को कोई न जाने
दिल की लगी को दिल ही जाने
बंधी मुट्ठी को ऐसे न खोल, रसिया ।याकी कीमत बड़ी अनमोल रसिया।मेरी चूनर पे रंग मत डाल रसिया
याकी कीमत बड़ी अनमोल रसिया।
कर जोरूं तुमरे बनवारी
आज मान लेयो बात हमारी
आगे पीछे मेरे मत डोल, रसिया ।याकी कीमत बड़ी अनमोल रसिया।मेरी चूनर पे रंग मत डाल रसिया
याकी कीमत बड़ी अनमोल रसिया।