Categories
shadi geet

Me kya Karu ram modern samdhan mil gayi,मैं क्या करूं राम मॉडर्न समधन मिल गई,shadi geet

मैं क्या करूं राम मॉडर्न समधन मिल गई

मैं क्या करूं राम मॉडर्न समधन मिल गई।मैं क्या करूं राम मॉडर्न समधन मिल गई।

मैं गई बाजार समधन पीछे-पीछे आ गई। मैं तो लाई साड़ी समधन प्लाजो लेकर आ गई। मैं रह गई हैरान,मॉडर्न समधन मिल गई।मैं क्या करूं राम मॉडर्न समधन मिल गई।मैं क्या करूं राम मॉडर्न समधन मिल गई।

मैं गई सत्संग समधन पीछे-पीछे आ गई। मैं तो नाचू धीरे समधन डिस्को करके आ गई। मैं क्या करूं राम मॉडर्न समधन मिल गई।मैं क्या करूं राम मॉडर्न समधन मिल गई।

मैं गई मंदिर समधन पीछे-पीछे आ गई। मैं तो ओढूं पल्लू समधन बन ठन के आ गई।मैं रह गई हैरान,मॉडर्न समधन मिल गई।मैं क्या करूं राम मॉडर्न समधन मिल गई।मैं क्या करूं राम मॉडर्न समधन मिल गई।

Leave a comment