तर्ज, दमा दम मस्त कलंदर
मातेश्वरी ममता की मूरत अंजनी मां दुलराए। अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।मातेश्वरी ममता की मूरत अंजनी मां दुलराए। अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।
माता श्री अंजनी ने वरदान पाया। शिव का अवतार वाला तू कहलाया। देख तेरा हे मारुति नंदन बीर बलि,बीर बलि बलशाली।अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।
नन्हा सा नटखट वाला खेल दिखाए। फल जाने सूरज को जो मुख में खा जाए। तेज तेरा तेज तेरा, है सूर्य प्रखर सम बीर बलि,बीर बलि बलशाली।अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।
हठयोगी है तू बाला बाला पन से। ईश्वर सा तेज मुख पर कपि लागे तन से। है तेजस्वी है तेजस्वी, ब्रह्मचारी बजरंगबली बीर बलि,बीर बलि बलशाली।अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।
नजरें उतारे तेरी भाग्य सराये। तुझ जैसा लाल पाकर बलिहारी जाए। केसरी नंदन केसरी नंदन, असुर निकंदन । बीर बलि,बीर बलि बलशाली।अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।
मातेश्वरी ममता की मूरत अंजनी मां दुलराए। अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।मातेश्वरी ममता की मूरत अंजनी मां दुलराए। अरे ओ अंजनी लाला वीर बजरंगी बाला।