Categories
राम भजन लिरिक्स

Chalo ri sakhi dekh aaye pyare raghuraiya,चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया,ram bhajan

चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया

चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया
प्यारे रघुरईया हाँ बाजत बधाईयां।चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया।




राम लखन और भरत शत्रुघ्न सुन्दर चारों भैया,
कौशल्या कैकयी सुमित्रा पुनि पुनि लेत बलइयां,
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया।





अति पुनीत मधु मॉस लगन ग्रह वार योग समदायिया।मध्य दिवस में प्रकट भये हैं सभी के सुख दईया।
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया।





सुन दशरथ नृप खोल खजाने मंगल द्रव्य भरैया।
लाल न्योछावर वसन लुटावै भूषण वसन जड़ैया।
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया।





घर घर बंदरवार पताका वरन न जाये निकैया।
पुर नर नारी मगन होए गावत बाजत आनंद बजैया।
चलो री सखी देख आये प्यारे रघुरईया।

Leave a comment