शेर सवार आजा एक बार सेवा का दे दे मौका। सुन ले मां विनती हमारी तुझको किसने है रोका।
तेरे चरणो में अंबे अरदास है मेरी। अरदास है मेरी। तेरे दरस होवे यही आस है मेरी। यही अर्जी है दिल की प्यास है मेरी।तेरे दरस होवे यही आस है मेरी।
अपने भक्तों में जगदम्बे मेरा भी नाम लिखा दे। लाखों की तकदीर जगाई मेरा भाग्य जगा दे। चाहतों में यह चाहत खास है मेरी। तेरे दरस होवे यही आस है मेरी।
तेरे चरणो में अंबे अरदास है मेरी। अरदास है मेरी। तेरे दरस होवे यही आस है मेरी। यही अर्जी है दिल की प्यास है मेरी।तेरे दरस होवे यही आस है मेरी।
जोता वाली मेहरा वाली माता शेरावाली। तेरे दर पर भर जाती है सबकी झोली खाली। तेरे ही हवाले हर सांस है मेरी। तेरे दरस होवे यही आस है मेरी।
तेरे चरणो में अंबे अरदास है मेरी। अरदास है मेरी। तेरे दरस होवे यही आस है मेरी। यही अर्जी है दिल की प्यास है मेरी।तेरे दरस होवे यही आस है मेरी।
जब आए तेरे नवराते जगराते करवाऊं। शौक यही अरमान है दाती तेरा छतर चढ़ाऊं। तेरे ही सदके खुशियां बारह मास है मेरी।तेरे दरस होवे यही आस है मेरी।