तर्ज, सासु लड़ मत
हर मंगलवार हमारे घर आया करो। बाबा आया करो फिर ना जाया करो।हर मंगलवार हमारे घर आया करो।हर मंगलवार हमारे घर आया करो।
बाबा लाल अटरिया लाल किवडिया। बाबा लाल धजा फहराया करो। हर मंगलवार हमारे घर आया करो।हर मंगलवार हमारे घर आया करो।
कंचन थाल कपूर की बाती। बाबा जगमग ज्योत जलाया करो। हर मंगलवार हमारे घर आया करो।हर मंगलवार हमारे घर आया करो।
मोतीचूर मगद के लड्डू। बाबा रुचि रुचि भोग लगाया करो। हर मंगलवार हमारे घर आया करो।हर मंगलवार हमारे घर आया करो।
राम लखन भरत शत्रुघ्न। संग में सीता मैया लाया करो। हर मंगलवार हमारे घर आया करो।हर मंगलवार हमारे घर आया करो।
तुलसीदास आस रघुवर की। बाबा भक्तों का मान बढ़ाया करो। हर मंगलवार हमारे घर आया करो।हर मंगलवार हमारे घर आया करो।