Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Mere angana me bol raha kaga shagun bada bhari hai,मेरे अंगना में बोल रहा कागा शगुन बड़ा भारी है,durga bhajan

मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है।

मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है। शगुन बड़ा भारी है।शगुन बड़ा भारी है।मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है।

पहला शगुन मेरे गणपति का आया। गणपति का आया।गणपति का आया। रिद्धि सिद्धि रचाए मेरे द्वारे,शगुन बड़ा भारी है।मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है।

दूसरा शगुन मेरे ब्रह्मा जी का आया। ब्रह्मा जी का आया ब्रह्मा जी का आया। वेद पढ़ाई मेरे द्वारे शगुन बड़ा भारी है।मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है।

तीसरा शगुन मेरे विष्णु जी का आया। शंख बजाए मेरे द्वारे शगुन बड़ा भारी है।मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है।

चौथा शगुन मेरे शंकर जी का आया। शंकर जी का आया भोले जी का आया। डमरु बजाए मेरे द्वारे शगुन बड़ा भारी है।मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है।

पांचवा शगुन मेरे रामजी का आया। रामजी का आया मेरे रामजी का आया। यज्ञ करें मेरे द्वारे शगुन बड़ा भारी है।मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है।

छठा शगुन मेरे कान्हा जी का आया। कान्हा जी का आया मेरे कान्हा जी का आया। मुरली बजाए मेरे द्वारे शगुन बड़ा भारी है।मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है।

सातवां शगुन मेरी मैया जी का आया। मैया जी का आया मेरी मैया जी का आया। ज्योत जले मेरे द्वारे शगुन बड़ा भारी है।मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है।

आठवां सगुन मेरी सखियों का आया। सखियों का आया मेरी सखियों का आया। मंगल गाए मेरे द्वारे शगुन बड़ा भारी है।मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है।

नवा शगुन मेरी कन्याओं का आया। कन्याओं का आया मेरी कन्याओं का आया। कलश भरे मेरे द्वारे शगुन बड़ा भारी है।मेरे अंगना में बोल रहा कागा, शगुन बड़ा भारी है।

Leave a comment