हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।जो है काले काले वही तो शालिग्राम है।हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।
जिनकी पत्नी रिद्धि सिद्धि उनका बड़ा नाम है। लड्डू के खिवैया गणपति उनका नाम है। हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।
जिनकी पत्नी सरस्वती उनका भी बड़ा नाम है। वेदों के रचैया ब्रह्मा जी उनका नाम है। हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।
जिनकी पत्नी लक्ष्मी उनका भी बड़ा नाम है। चक्र के चलाइया विष्णु जी उनका नाम है। हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।
जिनकी पत्नी गोरा उनका भी बड़ा नाम है। डमरू के बजैया शंकर जी उनका नाम है। हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।
जिनकी पत्नी सीता उनका भी बड़ा नाम है। धनुष के चलाइया श्री राम उनका नाम है। हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।
जिनकी पत्नी रुक्मणी उनका भी बड़ा नाम है। बंसी के बजैया श्री कृष्णा उनका नाम है। हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।हरी हरी तुलसा का जग में बड़ा नाम है।