Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Swarg se sundar dham jaha maiya ka darwar,स्वर्ग से सुन्दर धाम जहाँ मैया का दरबार,durga bhajan

स्वर्ग से सुन्दर धाम, जहाँ मैया का दरबार



तर्ज,सावन का महीना

स्वर्ग से सुन्दर धाम, जहाँ मैया का दरबार, दर्शन कर ले प्राणी, जीवन मिले ना बारम्बार।



सूरज की किरणे तेरी, ज्योति जगाए, चंदा की किरणे तेरी, जैसे पायल की झंकार, दर्शन कर ले प्राणी, जीवन मिले ना बारम्बार।



आरती गाए,टिमटिम करते तारे,भक्ति तेरी है मैया,शक्ति तेरी है मैया,गंगा की धार, यमुना की धार, भक्ति शक्ति के संगम में, जीवन मिले ना बारम्बार।जीवन का उद्धार, दर्शन कर ले प्राणी,जीवन मिले ना बारम्बार।जीवन मिले ना बारम्बार।

जल थल नभ सब, तेरे सहारे, ममतामई माँ तुझको, भक्त पुकारे, सुनले करुण पुकार मैया, कर दे बेड़ा पार, दर्शन कर ले प्राणी, जीवन मिले ना बारम्बार।



अम्बे जगदम्बे काली, नाम है तेरा, कष्ट मिटाना सबका, काम है तेरा, ‘माया’ गाए धूम मचाए, तेरी जय जयकार, दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।

स्वर्ग से सुन्दर धाम, जहाँ मैया का दरबार, दर्शन कर ले प्राणी, जीवन मिले ना बारम्बार।

Leave a comment