आ जाओ आ जाओ कीर्तन है आज तुम्हारा शेरावाली आ जाओ।
सबसे पहले तुम को बुलाऊं। तुम को बुलाऊं मैया आसन लगाऊ। घर में विराजो मैया रानी ओ शेरावाली आ जाओ।आ जाओ आ जाओ कीर्तन है आज तुम्हारा शेरावाली आ जाओ।
प्यारी प्यारी पायल पैरों में पहनाऊं। पैरों में पहनाऊं मैया महावार लगाऊं। लाल लाल महावर से तुम को सजाऊं। दुल्हन लगे मेरी मैया ओ शेरावाली आ जाओ।आ जाओ आ जाओ कीर्तन है आज तुम्हारा शेरावाली आ जाओ।
लाल लाल लहंगा मैया तुमको पहनाऊं। गोरे गोरे हाथों में मेहंदी लगाऊं। खनखन बाजे मां की चूड़ी, ओ शेरावाली आ जाओ।आ जाओ आ जाओ कीर्तन है आज तुम्हारा शेरावाली आ जाओ।
लाल पीले फूलों का हार पहनाऊं। कुंडल पहनाऊ तुम्हें नथनी पहनाऊ। पूनम का चांद मेरी मैया, ओ शेरावाली आ जाओ।आ जाओ आ जाओ कीर्तन है आज तुम्हारा शेरावाली आ जाओ।
सुंदर सा माथे पर टीका सजाऊं। लाल लाल बिंदिया में तुझको लगाऊं। सितारों से भरूं तेरी मांग,ओ शेरावाली आ जाओ।आ जाओ आ जाओ कीर्तन है आज तुम्हारा शेरावाली आ जाओ।