जो रामनगर को गया नहीं वह राम की महिमा क्या जाने।वह राम की महिमा क्या जाने।वह राम की महिमा क्या जाने।जो रामनगर को गया नहीं वह राम की महिमा क्या जाने।
गंगा भी गया यमुना भी गया।और मल मल उसने स्नान किया। तन धोया नहीं मन धोया नही, और गोते लगाना क्या जाने।जो रामनगर को गया नहीं वह राम की महिमा क्या जाने।
मंदिर में गया पूजा पाठ किया। और जाकर घंटा बजा दिया। मेरे मन में घोर अंधेरा है दीपक का जलाना क्या जाने।जो रामनगर को गया नहीं वह राम की महिमा क्या जाने।
ब्राह्मण संतो को नोत दिया। और नौत के खाना खिला दिया। वाणी से मीठा बोला नहीं अभिमान छोड़ना क्या जाने।जो रामनगर को गया नहीं वह राम की महिमा क्या जाने।
तुम रामनगर को जाओ तो सही। राम नाम का टिकट कटाओ तो सही। मेरे रोम रोम में राम बसे संसार का आना क्या जाने। जो रामनगर को गया नहीं वह राम की महिमा क्या जाने।