Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Palne me jhule kanhayi dekho baje badhayi,पालना में झूले कन्हाई कन्हाई देखो बाजे बधाई,krishna bhajan

पालना में झूले कन्हाई कन्हाई। देखो बाजे बधाई

अंगने में पलना पलना में ललना, पालना में झूले कन्हाई कन्हाई। देखो बाजे बधाई देखो बाजे बधाई।

खुशियों उमंगो भरा दिन है आया। मां यशोदा ने ललना है जाया। सज गई है देखो नंद गांव की गलियां। महक उठे हैं देखो फूल और कलियां। ठंडी बहे पुरवाई पुरवाई,देखो बाजे बधाई देखो बाजे बधाई।

अंगने में पलना पलना में ललना, पालना में झूले कन्हाई कन्हाई। देखो बाजे बधाई देखो बाजे बधाई।

आज बिरज में देखो धूम भाई भारी। मस्ती में झूमे देखो सब नर नारी। हसत नंद यशोदा है राजे। मस्ती में ढोल धप नगाड़े है बाजे। ढोल नगाड़े तुरई ढाप बाजे। गूंज रही शहनाई शहनाई। देखो बाजे बधाई देखो बाजे बधाई।

अंगने में पलना पलना में ललना, पालना में झूले कन्हाई कन्हाई। देखो बाजे बधाई देखो बाजे बधाई।

खुश है यह धरती यह अंबर यह तारे। और उमंग है देवता सारे। दास इस सृष्टि के स्वामी ने देखो। जग पालक अंतर्यामी ने देखो। लीला क्या है रचाई रचाई देखो बाज बधाई।

अंगने में पलना पलना में ललना, पालना में झूले कन्हाई कन्हाई। देखो बाजे बधाई देखो बाजे बधाई।

Leave a comment