माखन चोर नंद किशोर है जिनके हमजोली। देखो देखो आई रे गोकुल गवालों की टोली।
कब तक नजर टिकाओगी माखन पर व्रज की छोरी।माखन क्या ये कर लेते है आंख से काजल चोरी।सूरत पर इनकी ना जाओ सूरत इनकी भोली।देखो देखो आई रे गोकुल गवालों की टोली।
माखन चोर नंद किशोर है जिनके हमजोली। देखो देखो आई रे गोकुल गवालों की टोली।
लूटने आए है माखन दिल लूट के ले जायेंगे। करले कोशिश जितनी मर्जी हाथ नही आयेंगे।खुल्लम खुल्ला बोल रहे हैं समझो नही ठिठोली।देखो देखो आई रे गोकुल गवालों की टोली।
माखन चोर नंद किशोर है जिनके हमजोली। देखो देखो आई रे गोकुल गवालों की टोली।
टोली के संग में आए हैं टोली के सरदार।रास रचैया बंशी बजैया मोहन मदन मुरार।कर लेंगे ये सबको वश में मार के प्रेम की गोली।देखो देखो आई रे गोकुल गवालों की टोली।