Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Baje baje badhayi aaj nand baba ke dwar,बाजे बाजे बधाई आज नंद बाबा के द्वार,krishna bhajan

बाजे बाजे बधाई आज, नंद बाबा के द्वार

बाजे बाजे बधाई आज, नंद बाबा के द्वार ।।



हिल मिल आवे लोग लुगाई, नंद बाबा को देवे बधाई, बृजवासीन को आयो ब्रजराज, नंद बाबा के द्वार, बाजे बाजे बधाई आज, नंद बाबा के द्वार ।।

ऐसो सूत यशोदा ने जायो, ऋषि मुनि भी याको पार न पायो, हीरे मोती लुटावन पुखराज, नंद बाबा के द्वार, बाजे बाजे बधाई आज, नंद बाबा के द्वार ।।



भादो कृष्ण अष्टमी आई, ‘चित्र विचित्र’ मिल गावे बधाई, ढोल मृदंग बजे सुर साज, नंद बाबा के द्वार, बाजे बाजे बधाई आज, नंद बाबा के द्वार ।।

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी दीने घोड़ा दीने, और दीने पालकी, यशोदा ने लालो जायो, जय कन्हैया लाल की, दाऊजी के भैया भयों, जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की।

बाजे बाजे बधाई आज, नंद बाबा के द्वार

Leave a comment