सावन में झूलाओ झूला हमारे बांके बिहारी को।
बांके बिहारी को हमारी राधा प्यारी को।सावन में झूलाओ झूला हमारे बांके बिहारी को।
निधि वन में तो झूला झूले बांके बिहारी जी
दे झोटा सब ब्रज नार हमारे बांके बिहारी को।सावन में झूलाओ झूला हमारे बांके बिहारी को।
फूलों के बंगले में विराजे बांके बिहारी जी
मन भावन है श्रृंगार हमारे बांके बिहारी को ।सावन में झूलाओ झूला हमारे बांके बिहारी को।
सब भक्तो के प्यारे हमारे बांके बिहारी जी,
गुण गावो सब मिल आज हमारे बिहारी का।सावन में झूलाओ झूला हमारे बांके बिहारी को।
सावन महिना तीज हरियाली झूले बिहारी जी
राधे कृष्णा की जोड़ी लागे कितनी प्यारी लागे जी ।सावन में झूलाओ झूला हमारे बांके बिहारी को।