Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Jay girdhar gopala mera jay girdhar gopala,जय गिरधर गोपाला मेरा, जय गिरधर गोपाला,krishna bhajan

जय गिरधर गोपाला मेरा, जय गिरधर गोपाला,

जय गिरधर गोपाला मेरा, जय गिरधर गोपाला, जो कल्याण करे सब जग का, भक्तन का रखवाला, जय गिरधर गोपाला मेरां, जय गिरधर गोपाला।।



रूप विराट दिखा अर्जुन को, गीता ज्ञान बताया, सारे जग को हे परमेश्वर, कर्म का पाठ सिखाया, हे कमलापति हे नारायण, तू जग प्रतिपाला, जय गिरधर गोपाला मेरां, जय गिरधर गोपाला।।

द्रुपद सुता का चीर बढ़ाया, गज की जान बचाई, दुर्योधन के मेवा त्यागे, साग विदुर घर खाई, जब जब कष्ट पड़ा भक्तों पर, तुमने आन सम्हाला, जय गिरधर गोपाला मेरां, जय गिरधर गोपाला।।



दीनो के दुख हरने वाले, तुमको नमन हमारा, निश दिन शीष झुकाता तुमको, द्वारे इक दुखियारा, ‘राजेन्द्र’ को निज धूल चरण की, दे दे दीनदयाला, जय गिरधर गोपाला मेरां, जय गिरधर गोपाला।।

जय गिरधर गोपाला मेरा, जय गिरधर गोपाला, जो कल्याण करे सब जग का, भक्तन का रखवाला, जय गिरधर गोपाला मेरां, जय गिरधर गोपाला।।

Leave a comment