सबसे पहले थने मनावा,
भगतो के रखवाले।
आज सभा में लाज बचा ले,
मोहन मुरली वाले।
नामा सुदामा सेन भगत ने ,
हरदम फेरी माला।
मोरध्वज ने चीर दिया था,
रतन कंवर सा लाला।
मीराजी का विष का प्याला,
अमृत करने वाले।
आज सभा में लाज बचा ले,
मोहन मुरली वाले।
सबसे पहले …..
महाभारत की हुई लड़ाई,
कौरव पांडव बिच में।
दुर्योधन का मान घटा दिया,
पांडव कर दिया जित में।
सभा बिच में द्रोपति का,
चिर बढ़ाने वाले।
आज सभा में लाज बचा ले,
मोहन मुरली वाले।
सबसे पहले …..
नरसी भगत की गाड़ी सुधारी,
किशनो खाती बनके।
बाई नानी को भात भरियो थो ,
सेठ साँवरो बनके।
व्रन्दावन की गुजरियो का,
दही चुराने वाले।
आज सभा में लाज बचा ले,
मोहन मुरली वाले।
सबसे पहले …..
सागरमल तेरी चरण शरण में,
मोर मुकुट बनवारी।
अब की नया पार लगादे ,
मोहन मदन मुरारी।
भरी सभा में याद करू,
खोल ज्ञान के ताले।
आज सभा में लाज बचा ले,
मोहन मुरली वाले।
सबसे पहले थने मनावा,
भगतो के रखवाले,
आज सभा में लाज बचा ले,
मोहन मुरली वाले।।