Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Aaj damru Baja de bhole,आज डमरू बजा दे भोले,shiv bhajan

आज डमरू बजा दे भोले।

आज डमरू बजा दे भोले।


आज डमरू बजा दे भोले,
आज सबको नचा दे भोले,
नाम वाली मस्ती का प्याला,
सबको पिला दे भोले,
आज सबको नचा दे भोले….



डम डम तेरा डमरू बजता,
सुन तान पे रझ के नचता,
दर्शन को भक्तों का मेला लगता,
सबको दर्शन दिखा दे भोले,
आज सबको नचा दे भोले….



ब्रह्मा विष्णु आदि भवानी,
सबने है मस्ती की ठानी,
धरती पाताल और आसमानी,
सबपे रौनक ला दे भोले,
आज सबको नचा दे भोले….



अमृत रस राजीव पी जाए सारा,
ऐसी बरसादे भोले तू धारा,
नशा चढ़ा दे भक्ति का प्यारा,
सबको पिला दे भोले,
आज सबको नचा दे भोले….



आज डमरू बजा दे भोले,
आज सबको नचा दे भोले,
नाम वाली मस्ती का प्याला,
सबको पिला दे भोले,
आज सबको नचा दे भोले…..

Leave a comment