सच्चा भरोसा तेरी बिगड़ी बात बदलेगा,
आ श्याम शरण में बाबा हर हालात बदलेगा।
बस इतना रख विश्वास बाबा मेरे साथ हैं। खाटू वाले का हर पल मेरे सिर पर हाथ है। कैसी भी कठिन घड़ी है रातों-रात बदलेगा।आ श्याम शरण में बाबा हर हालात बदलेगा।
सच्चा भरोसा तेरी बिगड़ी बात बदलेगा,
आ श्याम शरण में बाबा हर हालात बदलेगा।
कोई कितना भी बहकाए दरबार ना छोड़ो। गर जोड़ लिया यह रिश्ता मेरे यार ना तोडो। बस देखते रहना सब कुछ अकस्मात बदलेगा। आ श्याम शरण में बाबा हर हालात बदलेगा।
सच्चा भरोसा तेरी बिगड़ी बात बदलेगा,
आ श्याम शरण में बाबा हर हालात बदलेगा।
यह हाथ पकड़ कर तेरा तेरे साथ चलेगा। तेरा खाटू वाला ले हाथों में हाथ चलेगा। गर भावना सच्ची होगी जज्बात बदलेगा।आ श्याम शरण में बाबा हर हालात बदलेगा।
सच्चा भरोसा तेरी बिगड़ी बात बदलेगा,
आ श्याम शरण में बाबा हर हालात बदलेगा।
चाहे जमाना बैरी हो दुश्मन हजार हो।तेरे सामने खड़ा ये बैरी संसार हो। रोमी तेरे हर दुश्मन का ख्यालात बदलेगा।आ श्याम शरण में बाबा हर हालात बदलेगा।
सच्चा भरोसा तेरी बिगड़ी बात बदलेगा,
आ श्याम शरण में बाबा हर हालात बदलेगा।