नैनों के तीर चलावे है
ये चपल नयन बनवारी।
नैनों के तीर चलावे है
ये चपल नयन बनवारी
राधा वल्लभ मदन मुरारी
ये गोवर्धन गिरधारी।
आंखें इनकी कजरारी
जिया पे चोट करे ये करारी
मोहे घायल ये कर जावे है
ये चपल नयन बनवारी।
राधा वल्लभ मदन मुरारी….
मेरो गोवर्धन गिरधारी
नैनों के तीर चलावे है
ये चपल नयन बनवारी।
माखन की मटकी फोड़े
और बांह मेरी को मरोड़े
ये तो माखन खूब लुटावे है
ये चपल नयन बनवारी।
राधा वल्लभ मदन मुरारी…..
चोरी और सीना जोरी
याकि आदत बड़ी निगोड़ी
मेरा जिया लूट ले जावे है
ये चपल नयन बनवारी।
ये ब्रज का एक खिलौना
मेरो सुंदर श्याम सलोना
हम सब इनपे बलिहारी हैं
ये चपल नयन बनवारी।
राधा वल्लभ मदन मुरारी….
मेरो गोवर्धन गिरधारी
नैनों के तीर चलावे है
ये चपल नयन बनवारी