सारे जग में विराजे रे मेरे शिव भोले। ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
सोमनाथ सौराष्ट्र बसे हैं श्री शैल जी पर्वत पर है। मल्लिकार्जुन कहाते रे मेरे शिव भोले।ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
सारे जग में विराजे रे मेरे शिव भोले। ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
ओंकार है ओमकारेश्वर, उज्जैन में है महाकालेश्वर। सब पर दया बरसाते रे मेरे शिव भोले।ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
सारे जग में विराजे रे मेरे शिव भोले। ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
दर्शन करते सब नारी नर, नाथ केदार वाला ऊपर। नीत सुख पहुंचाते रे मेरे शिव भोले।ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
सारे जग में विराजे रे मेरे शिव भोले। ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
गोहाटी में है भीमेश्वर, काशी में विश्वनाथ विश्वेश्वर। कैसी लीला दिखादे रे मेरे शिव भोले।ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
सारे जग में विराजे रे मेरे शिव भोले। ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
नदी गोदावरी के जो तट पर नाम है जिनका त्रंबकेश्वर। मेरे मन को भाते रे मेरे शिव भोले।ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
सारे जग में विराजे रे मेरे शिव भोले। ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
चीता की भूमि मैं प्रगते जो वैद्यनाथ कहलाते वो। दुख रोग मिटाते रे मेरे शिव भोले।ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
सारे जग में विराजे रे मेरे शिव भोले। ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
दारूक वन में है नागेश्वर सेतुबंध में है रामेश्वर। विश्वेश्वर सुहाते रे मेरे शिव भोले। ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
सारे जग में विराजे रे मेरे शिव भोले। ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।
रावण पूजे राम जी पूजे तुम्हें निरंजन श्याम जी पूजे। लक्खा बिगड़ी बनाते रे मेरे शिव भोले।ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे मेरे शिव भोले।