घर घर पधारो आज गजानन गोरा माँ के लाल जी
गणेश चतुर्थी आये रे भगतो गूंजे है जय जय कार रे
घर घर पधारो आज गजानन गोरा माँ के लाल जी।
ढोल नगाड़े ठम ठम बाजे गली गली में छोर मचा रे
नाचो रे भगतो आओ गजानन मुस्क पे होके सवार रे
घर घर पधारो आज गजानन गोरा माँ के लाल जी।
सब देवो में प्रथम मनाये लड्डू का तुम भोग लगाये,
मंगल मूर्ति मंगल करते विघनो के हरता गणेश जी
घर घर पधारो आज गजानन गोरा माँ के लाल जी।
शिव गोरा के राज दुलारे रिधि सीधी के आप है प्यारे,
राजेश्वरी जय कारे लगाये जय हो तेरी घनराज जी