Categories
गुरु भजन लिरिक्स guru bhajan lyrics

Mere sadguru ji ko lakh baar Vandana,मेरे सद्गुरुजी को लाख बार वंदना,guru bhajan

मेरे सद्गुरुजी को लाख बार वंदना….

बार बार वंदना हजार बार वंदना,
मेरे सद्गुरुजी को लाख बार वंदना….



मीरा जैसी प्रीति हमे देना, शबरी जैसी भक्ति हमे देना,
मीरा के श्याम को बार बार वंदना,
शबरी के राम को हजार बार वंदना,
बार बार….



रिस्तो की चौखट पे ठोकर है खाई,
जब सब लुटा तो तेरी याद आई,
सच्चा जो तेरा सहारा नही मिलता,
ये जीवन हमारा दुबारा नहीं खिलता,
बार बार…..



उद्धव जैसा ज्ञान हमे देना,
केवट जैसा काम हमे देना,
उद्धव के श्याम को बार बार वंदना,
केवट के राम को हजार बार वंदना,
बार बार…..



नरसिंह जैसी श्रद्धा हमे देना,
जल्याण जैसी शक्ति हमे देना,
नरसिंह के श्याम को बार बार वंदना,
जल्याण के राम को हजार बार वंदना,
बार बार…

Leave a comment