ओय होय झोपड़िया छोटी सी।ओय होय झोपड़िया छोटी सी। तुझे कहा मैं बैठाऊं, तुझे कैसे मैं रिझाऊं, मुझे इतना बता दे हनुमान, झोपड़िया छोटी सी।
भाग्य हमारा आप पधारे, कृपा हुई तो दर्शन हुआ रे। तूने आकर बढ़ाया मेरा मान,झोपड़िया छोटी सी।ओय होय झोपड़िया छोटी सी।ओय होय झोपड़िया छोटी सी।
ना कोई रिश्ता ना कोई नाता। विश्वास मुझको अभी ना आता। तुम बन गए मेरे मेहमान, झोपड़िया छोटी सी।ओय होय झोपड़िया छोटी सी।ओय होय झोपड़िया छोटी सी।
है रूखी सूखी भोग लगाओ। परिवार से अब प्रेम बढ़ाओ। अब सबका करो कल्याण, झोपड़िया छोटी सी।ओय होय झोपड़िया छोटी सी।ओय होय झोपड़िया छोटी सी।
ना चाहिए चांदी ना चाहिए सोना। बनवारी आंसू से चरणों को धोना। हम करते रहे गुणगान, झोपड़िया छोटी सी।ओय होय झोपड़िया छोटी सी।ओय होय झोपड़िया छोटी सी।