जपो सुबह शाम रे राम सिया राम रे।
की जिंदगी संवर जाएगी। खुशियों से भर जाएगी। की बने बिगड़े काम रे।राम सिया राम रे।जपो सुबह शाम रे राम सिया राम रे।
वह दुनिया वाला है, सभी का रखवाला है।के उसका बड़ा नाम रे, राम सिया राम रे।जपो सुबह शाम रे राम सिया राम रे।
जिसने भी ध्याया है पार लगाया है।के जग में ऊंचा नाम रे।राम सिया राम रे।जपो सुबह शाम रे राम सिया राम रे।
ये दासी शरण तेरी। प्रभु जी सुनो टेर मेरी। मैं जपु आठो याम रे। राम सिया राम रे।जपो सुबह शाम रे राम सिया राम रे।