Categories
राधा भजन लिरिक्स radha bhajan lyrics

Radha ro ro kare pukar shyam aa jao ekbar,राधा रो रो करे पुकार श्याम आ जाओ एक बार,radha rani bhajan

राधा रो रो करे पुकार श्याम आ जाओ एक बार

राधा रो रो करे पुकार श्याम आ जाओ एक बार,
श्याम आ जाओ हरि आ जाओ,
राधा रो रो करे पुकार…..



तुम से बिछड़े युग बीत गए,
दर्शन को नैना तरस गए,
मुझे दर्शन दो एक बार श्याम आ जाओ एक बार…..



तुम बिन सूनी गोकुल नगरी,
पनघट सूना सूनी गगरी,
प्यासी गैया करे पुकार श्याम आ जाओ एक बार…..



निधिवन सुना मधुबन सुना,
तेरे दर्शन बिन यह दिल सुना,
आखिर मुरली सुना एक बार श्याम आ जाओ एक बार…..



अंगना सूना पलना सूना,
मां यशोदा का आंचल सुना,
आ के धीर बंधा एक बार श्याम आ जाओ एक बार…..



ब्रज सखियां दही बिलोय रही,
और नटखट तुम्हें पुकार रही,
माखन खा जा एक बार श्याम आ जाओ एक बार…..

राधा रो रो करे पुकार श्याम आ जाओ एक बार,
श्याम आ जाओ हरि आ जाओ,
राधा रो रो करे पुकार…..

Leave a comment