तर्ज :- काली कमली वाला मेरा यार है…
श्याम सलोने का सच्चा दरबार है,सच्चे मन से ध्यावो बेडा पार है,करे उद्धार है बेडा पार है।।
खाटु में दरबार लगाया,भक्तों का मनडा हर्षाया,दर्शन को आये पुरा परिवार है,सच्चे मन से ध्यावो बेडा पार है ।।
श्याम सलोने का सच्चा दरबार है,सच्चे मन से ध्यावो बेडा पार है,करे उद्धार है बेडा पार है।।
दुनियां से जब ठोकर खायी,बाबा से मैंने प्रीत लगायी,साँवरिया का पाया प्यार दुलार है,सच्चे मन से ध्यावो बेडा पार है ।।
श्याम सलोने का सच्चा दरबार है,सच्चे मन से ध्यावो बेडा पार है,करे उद्धार है बेडा पार है।।
जब भी विपदा घेरे आई,साथ खड़ा मेरा कृष्ण कन्हाई,पार लगाये नैया जो मझधार है,सच्चे मन से ध्यावो बेडा पार है ।।
श्याम सलोने का सच्चा दरबार है,सच्चे मन से ध्यावो बेडा पार है,करे उद्धार है बेडा पार है।।
चारों तरफ गूंजे एक नारा,हारे का साथी श्याम हमारा,“नारायण” का बाबा ही आधार है,सच्चे मन से ध्यावो बेडा पार है ।।