अरे रे में तो मार कटारी मर जाऊंगी,भोले के संग ना जाऊंगी।
रोज रोज भोला मोसे पाणी भरवावे। पाणी भरवाए मोसे दूध खिचवाए।में तो कुवे में डूब मर जाऊंगी।भोले के संग ना जाऊंगी।
अरे रे में तो मार कटारी मर जाऊंगी,भोले के संग ना जाऊंगी।
रोज रोज भोला मुझसे रोटी बनवावे। रोटी बनवावे मुझसे चूल्हा फूंकवावे। मैया री में तो चूल्हे में मर जाऊंगी,भोले के संग ना जाऊंगी।
अरे रे में तो मार कटारी मर जाऊंगी,भोले के संग ना जाऊंगी।
रोज-रोज भोला हमसे भांग घोटवावे। भांग घोटवावे मोसे घोटा लगवावे। मैया री मैं तो घोट घोट मर जाऊंगी,भोले के संग ना जाऊंगी।
अरे रे में तो मार कटारी मर जाऊंगी,भोले के संग ना जाऊंगी।
रोज-रोज भोला मोक्का पहाड़ पर बुलावे। पहाड़ पर बुलावे वह तो पत्थर पर बुलावे। मैया री मैं तो आंधी में उड़ जाऊंगी, भोले के संग ना जाऊंगी।
अरे रे में तो मार कटारी मर जाऊंगी,भोले के संग ना जाऊंगी।