शिवजी डोल रहे पर्वत पर गोरा पार्वती के संग।गोरा पार्वती के संग,गोरा पार्वती के संग।शिवजी डोल रहे पर्वत पर गोरा पार्वती के संग।
सेर भर खाए गए बनी तमाकू, सेर भर खा गए भंग। सेर भर खा गए आक धतूरा नशे में हो गए चंग।शिवजी डोल रहे पर्वत पर गोरा पार्वती के संग।
खड़ी नागिनी चंवर ढुलावे,गोरा घोटे भंग। लंबी लंबी जटा बिराजे उस में बह रही गंग।शिवजी डोल रहे पर्वत पर गोरा पार्वती के संग।
सफेद नादिया बाजे नगाड़े ढोल मजीरा संग। जा पर्वत पर रास रचाए पार्वती के संग। शिवजी डोल रहे पर्वत पर गोरा पार्वती के संग।
हनुमान ने लंका जलाई रामचंद्र के संग। बाजे बाजे ढ़ोलक बाजे और बाजे मिरदंग। शिवजी डोल रहे पर्वत पर गोरा पार्वती के संग।
शिवजी डोल रहे पर्वत पर गोरा पार्वती के संग।गोरा पार्वती के संग,गोरा पार्वती के संग।शिवजी डोल रहे पर्वत पर गोरा पार्वती के संग।