Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Mehandi o mehandi kitni tu bhagyashali,मेहंदी ओ मेहंदी कितनी तू भाग्यशाली,durga bhajan

मेहंदी ओ मेहंदी कितनी तू भाग्यशाली।

मेहंदी ओ मेहंदी कितनी तू भाग्यशाली। तुझे हाथों में रखती है मैया शेरावाली।

तेरे बिना सूनी है मां की हथेली। क्या पुण्य कर्म किए तूने मेहंदी। जो तू मैया जी के हाथों में बैठी। कौन बिगाड़ सका है उसको जिसको मैया ने संभाली।

मेहंदी ओ मेहंदी कितनी तू भाग्यशाली। तुझे हाथों में रखती है मैया शेरावाली।

जो भी सुहागन मां को मेहंदी लगाये। गिरते हुए को मैया पल में उठाये। जो भी सुहागन मां को मेहंदी लगाए। मांग ना हुए कभी खाली।

मेहंदी ओ मेहंदी कितनी तू भाग्यशाली। तुझे हाथों में रखती है मैया शेरावाली।

अब मैं समझा मेहंदी तेरी कहानी। तेरे वरदान की है महिमा निराली। डाली से तोड़ा तुझे पत्थर पर पीसा। फिर भी ना आह निकाली।

मेहंदी ओ मेहंदी कितनी तू भाग्यशाली। तुझे हाथों में रखती है मैया शेरावाली।

दुनिया में एक तू है मां की सहेली। तेरे बिना है सुनी मां की हथेली। तेरे बिना सारे त्यौहार फीके। तुमसे है होली दिवाली।

मेहंदी ओ मेहंदी कितनी तू भाग्यशाली। तुझे हाथों में रखती है मैया शेरावाली।

Leave a comment