Categories
durga bhajan lyrics दुर्गा भजन लिरिक्स

Bada pyara lage dham o sherowali maiya,बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया,durga bhajan

बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया

बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया, ओ शेरावाली मैया पहाड़ा वाली मैया।बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया।



मैंने रेल की टिकट कटाई और जम्मू तक में आई। फिर मैं पहुंची कटरा धाम हो शेरो वाली मैया,बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया।

मैं पहुंची बाणगंगा मैंने गोत्ते खूब लगाए।
मेरे कट गए सारे पाप ओ शेरावाली मैया।बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया ।

मैं पहुंची चरण पादुका मैंने रज रज शीश झुकाया।
मेरे पैरों में आ गई जान ओ शेरोंवाली मैया।बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया।



मैं पहुंची अर्ध कुंवारी भक्तों की भीड़ थी भारी। मां सब मोटे पतले जाए ओ शेरोंवाली मैया।बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया।



मैं पहुंची हाथी मत्था भक्तों का मिल गया जत्था। मैया तेरी हो रही जय जयकार ओ शेरोंवाली मैया।बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया।



मैं पहुंची भवन के अंदर वहां बैठी तीनों बहना। मैंने रज रज दर्शन पाए वो शेरोंवाली मैया।बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया।



मैंने ऊंची करी चढ़ाई और भैरव मंदिर आई। मेरे बन गए सारे काम वो शेरो वाली मैया।बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया।



दर्शन कर घर को आई मैंने कन्या खूब जिमाई। मेरे बन गए सारे काम शेरो वाली मैया।बड़ा प्यारा लागे धाम ओ शेरो वाली मैया।

Leave a comment