मेरी चुनरी भिगोए गए हो श्याम, कैसी धूम मचाए गयो होरी में। मेरे गालन को कर गयो लाल,कैसी धूम मचाए गयो होरी में।
ऐसा रंग मोपे वाने डाला। भीग गयो मेरा तन मन सारा। पिचकारी से कर गयो लाल,कैसी धूम मचाए गयो होरी में।
मेरी चुनरी भिगोए गए हो श्याम, कैसी धूम मचाए गयो होरी में। मेरे गालन को कर गयो लाल,कैसी धूम मचाए गयो होरी में।
ग्वालों की संग में लेकर टोली, खेल रहयो बरसाने में होली। धरती अंबर हुए सब लाल, कैसी धूम मचाए गयो होरी में।
मेरी चुनरी भिगोए गए हो श्याम, कैसी धूम मचाए गयो होरी में। मेरे गालन को कर गयो लाल,कैसी धूम मचाए गयो होरी में।
छलिया ने सबको है भिगोया। रंगों के कुंडों में भिगोया। फिर नाचे है देदे ताल, कैसी धूम मचाए गयो होरी में।