तर्ज, आज हनुमान जयंती है
श्याम कृपा से हम प्रेमी बड़े दिलवाले हैं। हम खाटू वाले हैं, सुनो जी हम खाटू वाले हैं।
श्याम पहचान हमारी, यही तो शान हमारी। हमें तो श्याम दीवाना, कहती है दुनिया सारी। घर-घर अपने श्याम की ज्योत जलाने वाले हैं।हम खाटू वाले हैं, सुनो जी हम खाटू वाले हैं।
श्याम कृपा से हम प्रेमी बड़े दिलवाले हैं। हम खाटू वाले हैं, सुनो जी हम खाटू वाले हैं।
श्याम का तोरण द्वार, जीवन में लाए बहार। देख के मंदिर प्यारा, जुड़ जाते श्याम से तार। श्याम ध्वजा को घर-घर में लहराने वाले हैं। हम खाटू वाले हैं, सुनो जी हम खाटू वाले हैं।
श्याम कृपा से हम प्रेमी बड़े दिलवाले हैं। हम खाटू वाले हैं, सुनो जी हम खाटू वाले हैं।
श्याम तो सेठ हमारा बाबा तो ग्रेट हमारा। जो आ जाता है शरण में, उसे देता है सहारा। हम हैं लाडले बाबा के तो ठाठ निराले हैं। हम खाटू वाले हैं, सुनो जी हम खाटू वाले हैं।
श्याम कृपा से हम प्रेमी बड़े दिलवाले हैं। हम खाटू वाले हैं, सुनो जी हम खाटू वाले हैं।
श्याम से मान हमारा श्याम का प्रेमी चारा। किशोरी दास श्याम ने भक्तों पर सब कुछ वारा। श्याम नाम से खुल जाते किस्मत के ताले हैं। हम खाटू वाले हैं, सुनो जी हम खाटू वाले हैं।