क्या खूब सजा दरबार देखो मेरे श्याम का। दुनिया में सबसे प्यारा दरबार मेरे श्याम का। खाटू वाले श्याम का खाटू वाले श्याम का।
श्रद्धा भाव के हार बनाकर पहनाए जो इनको। भक्ति रस का इतर लगाकर महकाए जो इनको। उस प्रेमी पर चढ़ जाए रंग फिर तो मेरे श्याम का।
दुनिया में सबसे प्यारा दरबार मेरे श्याम का। खाटू वाले श्याम का खाटू वाले श्याम का।
जो भी इनको भजन सुनाए सपने सच हो उनके। अपनी कलम से फिर तो सांवरा भाग लिखता उनके। वह करता रहे गुणगान फिर तो मेरे श्याम का।
दुनिया में सबसे प्यारा दरबार मेरे श्याम का। खाटू वाले श्याम का खाटू वाले श्याम का।
जो भी सौंप दे श्याम प्रभु को अपनी जीवन कश्ती। बिन माझी पतवार के देखो नाव चले हैं उनकी। प्रेमी रहता सदा मदहोश पीकर जाम श्याम का।