Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Hath jod kar mang prahu se bhole jaisa dev mile,हाथ जोड़कर मांग प्रभु से भोले जैसा देव मिले,shiv bhajan

हाथ जोड़कर मांग प्रभु से भोले जैसा देव मिले।

हाथ जोड़कर मांग प्रभु से भोले जैसा देव मिले। सब देवों में महादेव है कर्मों की रेखा बदले।

जिसमें देवों के हित खातिर खुशी-खुशी विषपान किया। जटा में जिसने मां गंगा को खुशी-खुशी स्थान दिया।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺खुशी खुशी आभूषण छोड़े नाग भयंकर डाल गले।सब देवों में महादेव है कर्मों की रेखा बदले।

हाथ जोड़कर मांग प्रभु से भोले जैसा देव मिले। सब देवों में महादेव है कर्मों की रेखा बदले।

इसकी अद्भुत मायाका अंदाज लगाना मुश्किल है। अपनी अद्भुत शक्ति से यह कुछ भी करने काबिल है।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 नैन तीसरा खुल जाए तो, सारी सृष्टि पल में जले। सब देवों में महादेव है कर्मों की रेखा बदले।

हाथ जोड़कर मांग प्रभु से भोले जैसा देव मिले। सब देवों में महादेव है कर्मों की रेखा बदले।

झूठे जग का छोड़ सहारा शिव के पास चले जाना। बनवारी आंखें बंद करके राम की स्तुति गाना।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 ध्यान लगा सुनना शिवलिंग से राम नाम की धुन निकले।सब देवों में महादेव है कर्मों की रेखा बदले।

हाथ जोड़कर मांग प्रभु से भोले जैसा देव मिले। सब देवों में महादेव है कर्मों की रेखा बदले।

Leave a comment