आई शिवजी की बरतिया हिमाचल नगरी। रे हिमाचल नगरी रे हिमाचल नगरी।आई शिवजी की बरतिया हिमाचल नगरी।
पूर्वाषी सब देखन आए कैसी आई बारात। कौन-कौन से आए बराती कैसी आई जमात। कैसी दूल्हे की सुरतिया हिमाचल नगरी।
आई शिवजी की बरतिया हिमाचल नगरी। रे हिमाचल नगरी रे हिमाचल नगरी।आई शिवजी की बरतिया हिमाचल नगरी।
कोई बराती कद का छोटा कोई लंबा कोई मोटा। किसी के सर पर चार भुजाएं है जैसे कोई लोटा। टेढ़ी-मेढ़ी है कमरिया हिमाचल नगरी।
आई शिवजी की बरतिया हिमाचल नगरी। रे हिमाचल नगरी रे हिमाचल नगरी।आई शिवजी की बरतिया हिमाचल नगरी।
बूढ़े बैल पर भोला बैठे पहन मुंडो की माला। कोई चढ़ा है चूहे ऊपर कोई चढ़ा है हाथी। भोली भाली है सुरतिया हिमाचल नगरी।
आई शिवजी की बरतिया हिमाचल नगरी। रे हिमाचल नगरी रे हिमाचल नगरी।आई शिवजी की बरतिया हिमाचल नगरी।
भूत प्रेत पाताल योगिनी नाचे छम छम छम।और देव विमानों में बैठे,बोल रहे हैं बम बम।मानो लगी है बजरिया,हिमाचल नगरी।