कोई दौलत से प्यार करते हैं, कोई शोहरत से प्यार करते हैं। जो श्याम के दीवाने हैं किस्मत पर नाज वह करते हैं।
किसी ने तेरा बनाया किसने बिगाड़ डाला। डरता है क्यों जो संग में तेरे किस्मत बनाने वाला। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺कोई अपनों से प्यार करते हैं, कोई सपनों से प्यार करते हैं।जो श्याम के दीवाने हैं किस्मत पर नाज वह करते हैं।
कोई दौलत से प्यार करते हैं, कोई शोहरत से प्यार करते हैं। जो श्याम के दीवाने हैं किस्मत पर नाज वह करते हैं।
किस से लिया दिया है उसकी फिकर ना करना। क्या-क्या दिया कन्हैया ने इसका जिक्र हां करना। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺कोई सूरत से प्यार करते हैं, कोई सीरत से प्यार करते हैं।जो श्याम के दीवाने हैं किस्मत पर नाज वह करते हैं।
कोई दौलत से प्यार करते हैं, कोई शोहरत से प्यार करते हैं। जो श्याम के दीवाने हैं किस्मत पर नाज वह करते हैं।
मितो के मीत है वो इनसे बड़ी ना यारी। नैया कभी डूबी ना जब खेवनहार बिहारी। डूबी है उसकी नैया जो खुद पे विश्वास करते है।🌺🌺जो श्याम के दीवाने हैं किस्मत पर नाज वह करते हैं।