होरी में लाज न कर गोरी होरी में।
हम ब्रज के रसिया तू गोरी, ऐसी सुघड़ बनी यह जोरी,
होरी में, हाँ हाँ होरी में, हम्बै होरी में,
होरी में,होरी में लाज न कर गोरी होरी में।
जो हमसे सूधे नहीं खेले, तो फिर हम करि हैं बरजोरी,
होरी में, हाँ हाँ होरी में, हम्बै होरी में,
होरी में,होरी में लाज न कर गोरी होरी में।
सास ननद से दुबक दुबक के, हमसे खेल लै होरी गोरी,
होरी में, हाँ हाँ होरी में, हम्बै होरी में,
होरी में,होरी में लाज न कर गोरी होरी में।
नारायन अब निकस द्वार से, छूटेगी नाँय बन के भोरी,
होरी में, हाँ हाँ होरी में, हम्बै होरी में,
होरी में,होरी में लाज न कर गोरी होरी में।
पुरुषोत्तम प्रभु की छवि निरखें, निरखें बरसाने की होरी।
होरी में, हाँ हाँ होरी में, हम्बै होरी में,
होरी में,होरी में लाज न कर गोरी होरी में।
Categories
Hori me laaj na kar gori hori me,होरी में लाज न कर गोरी होरी में,krishna bhajan
होरी में लाज न कर गोरी होरी में।