देख देख मेरो जिया घबराए,कैसी आई है बारात,कैसी आई है बारात।
आवत देख पांच पायन के। सबरे होश उड़े नायन के। हे ईश्वर मेरो नाई बच जाए,कैसी आई है बारात।कैसी आई है बारात।
देख देख मेरो जिया घबराए,कैसी आई है बारात,कैसी आई है बारात।
घर घर में हो रहो चबाउवा। गौरा को बर आये गयो हाउवा।हे ईश्वर ढूंढन आरो मर जाए,कैसी आई है बारात।कैसी आई है बारात।
देख देख मेरो जिया घबराए,कैसी आई है बारात,कैसी आई है बारात।
मेरी बेटी कर्म की हेटी।कुंवा में गिर जाऊं ले बेटी।हे ईश्वर सब झंझट मिट जाए, कैसी आई है बारात।कैसी आई है बारात।
देख देख मेरो जिया घबराए,कैसी आई है बारात,कैसी आई है बारात।
कह रही गोरा सुन मेरी मैया। भोले बाबा है कैलाश वासी। चरण छुअत मुक्ति मिल जाए,कैसी आई है बारात।कैसी आई है बारात।