ढोलक बाजे मंजीरा बाजे, बाजे सारी रात….2
बन्ने तेरी दादी बड़ी होशियार-बन्ने तेरी ताई बड़ी होशियार
हमसे लड़ के पलंग से सटके, बिछा लई खाट,
मैं कैसे आऊँ, कहाँ से आऊँ, करूँ दो बात।
ढोलक बाजे…….
बन्ने तेरी अम्मा बड़ी होशियार, बन्ने तेरी चाची बड़ी होशियार
हमसे लड़ के पलंग से सटके बिछा लई खाट,
मैं कैसे आऊँ, कहाँ से आऊँ, करूँ दो बात।
ढोलक बाजे…….
बन्ने तेरी भाभी बड़ी होशियार-बन्ने तेरी बहना बड़ी होशियार
हमसे लड़ के पलंग से सटके, बिछा लई खाट,
मैं कैसे आऊँ, कहाँ से आऊँ, करूँ दो बात।
ढोलक बाजे…….
बन्ने तेरी बुआ बड़ी होशियार-बन्ने तेरी मौसी बड़ी होशियार
हमसे लड़ के पलंग से सटके, बिछा लई खाट,
मैं कैसे आऊँ, कहाँ से आऊँ, करूँ दो बात।
ढोलक बाजे…….
बन्ने तेरी नानी बड़ी होशियार, बन्ने तेरी मामी बड़ी होशियार
हमसे लड़ के पलंग से सटके बिछा लई खाट,
मैं कैसे आऊँ, कहाँ से आऊँ, करूँ दो बात।
ढोलक बाजे…….