लाल लाल चूड़ियां मां लाल-लाल धोतिया। मेरी काली मैया आना हमरी नगरिया।
नीला पीला हरा रंग मां को नहीं भाये रे। लाल रंग मैया जी के मन को लुभाए रे। हीरे मोती जड़े मां की दमके चुनरिया।मेरी काली मैया आना हमरी नगरिया।
लाल लाल चूड़ियां मां लाल-लाल धोतिया। मेरी काली मैया आना हमरी नगरिया।
भक्ति भावना ही लगे मैया जी को प्यारी रे। मैया की सुहानी छवि जग में निराली रे। करती है करुणा की सब पर नजरिया। मेरी काली मैया आना हमरी नगरिया।
लाल लाल चूड़ियां मां लाल-लाल धोतिया। मेरी काली मैया आना हमरी नगरिया।
सदा रहे मैया जी के दर से लिपट कर। जाएं भी तो जाएं कहां मैया जी से हटकर। मोहनी सुरतिया प्यारी प्यारी अखियां। मेरी काली मैया आना हमरी नगरिया।
लाल लाल चूड़ियां मां लाल-लाल धोतिया। मेरी काली मैया आना हमरी नगरिया।
मांग लो रे मैया जी से प्रेम का खजाना। मैया जी के चरणों में ध्यान लगाना। लेंगी मैया जी तो आकर सबकी खबरिया। मेरी काली मैया आना हमरी नगरिया।