अरे ओ दिल्ली के दिलदार
अरे ओ दिल्ली के दिलदार, मेरे घर आय जइयो भातइया।
अरे कपड़े कपड़े क्या करता भातइया,अरे मेरे, अरे मेरे, कपड़ों की भरमार,मेरे घर आय जइयो भातइया।
अरे बरतन बरतन क्या करता भातइया,
अरे मेरे, अरे मेरे, बरतन की भरमार, मेरे घर आय जइयो भातइया।
अरे गहने गहने क्या करता भातइया,अरे मेरे, अरे मेरे, जेवर की भरमार,
मेरे घर आय जइयो भातइया।
अरे लड्डू लड्डू क्या करता भातइया,
अरे हलवाई, अरे हलवाई मेरे द्वार,
मेरे घर आय जइयो भातइया।
अरे नगदी नगदी क्या करता भातइया,अरे मेरे, अरे मेरे, मोहरन की भरमार,
मेरे घर आय जइयो भातइया।
अरे सुन तो सुन तो क्या करता भातइया,अरे तू, अरे मेरे मंडप की तू शान,
जल्दी आय जइयो भातइया।
अरे ओ दिल्ली के दिलदार, मेरे घर आय जइयो भातइया।
Categories
O Dilli ke dildar mere ghar aa jayiyo bhataiya,ओ दिल्ली के दिलदार, मेरे घर आय जइयो भातइया,shadi geet
ओ दिल्ली के दिलदार, मेरे घर आय जइयो भातइया।