Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Lal samjhay le maiya hai natkhat tero kanhaiya,लाल समझाए ले मैया, है नटखट तेरो कन्हैया,krishna bhajan

लाल समझाए ले मैया, है नटखट तेरो कन्हैया।

लाल समझाए ले मैया, है नटखट तेरो कन्हैया। आज मोहे छेड़ गयो रे, मटकिया फोड़ गयो रे।

झटकी चुनरिया लचका गयो रे कमरिया। मांगे दही को दान कान्हा, बीच रे डगरिया। श्याम ने आय के घेरी, कलाई पकड़ी मेरी।🌺🌺🌺🌺 कि बैयां मरोड़ गयो री,मटकिया फोड़ गयो रे।

लाल समझाए ले मैया, है नटखट तेरो कन्हैया। आज मोहे छेड़ गयो रे, मटकिया फोड़ गयो रे।

चोरी करे घर-घर छैला नेक लाज आवे ना।सिर पे चढ़ायो तने नेक समझावे ना। सांवरो गिरवर धारी, चोर है मदन मुरारी🌺🌺🌺🌺🌺🌺सजन चित्त चोर गयो री।मटकिया फोड़ गयो रे।

लाल समझाए ले मैया, है नटखट तेरो कन्हैया। आज मोहे छेड़ गयो रे, मटकिया फोड़ गयो रे।

बांकी अदा पे लुट गई मैं तो श्याम प्यारे की। दिल में बसी सुरतिया तेरे कनुआ कारी की। रही ना सुध बुध तन की। दशा भई ऐसी मनकी।सजन चित्त चोर गयो री।मटकिया फोड़ गयो रे।

लाल समझाए ले मैया, है नटखट तेरो कन्हैया। आज मोहे छेड़ गयो रे, मटकिया फोड़ गयो रे।

Leave a comment