तर्ज,कभी खोले ना तिजोरी का ताला
जाओ जाओ रे वीर हनुमाना, सीता माता की खबर ले आना।
जय सिया राम बोलो जय सिया राम, जय सिया राम बोलो जय सिया राम।
राम बन में पहुंचे तो पिता का मरना हो गया। पंचवटी पर पहुंचे तो सीता का हरना हो गया।हो कैसी भी विपदा पड़ी रे हनुमाना।🌺🌺🌺🌺सीता माता की खबर ले आना।
जय सिया राम बोलो जय सिया राम, जय सिया राम बोलो जय सिया राम।
जाओ जाओ रे वीर हनुमाना, सीता माता की खबर ले आना।
सागर ऊपर लंका है जिसमें रावण रहता है। बाग में सीता बैठी है राक्षस पहरा देता है। मारो मारो रे वीर हनुमाना। सीता माता की खबर ले आना।
जय सिया राम बोलो जय सिया राम, जय सिया राम बोलो जय सिया राम।
जाओ जाओ रे वीर हनुमाना, सीता माता की खबर ले आना।
राम तेरी बगिया में एक ऐसा वानर आया है। पके फल तो खाता है और कच्चे तोड़ गिराता है। हो कैसी बगिया उजाड़ी हनुमाना। सीता माता की खबर ले आना।
जय सिया राम बोलो जय सिया राम, जय सिया राम बोलो जय सिया राम।
जाओ जाओ रे वीर हनुमाना, सीता माता की खबर ले आना।
बालापन में बजरंगबली ने कैसा बल दिखलाया है। सूरज मुख में डाला है और घोर अंधेरा छाया है। हो कैसी हलचल मची रे हनुमाना। सीता माता की खबर ले आना।