Categories
श्याम भजन लिरिक्स

Tera kaise karj chukau kitne ahsan ginau,तेरा कैसे कर्ज चुकाऊ कितने एहसान गिनाऊ,shyam bhajan

तेरा कैसे कर्ज चुकाऊ कितने एहसान गिनाऊ,

तेरा कैसे कर्ज चुकाऊ कितने एहसान गिनाऊ,
तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं।

इक पूरी मांग हुई जो दूजी फर्याद लगाई,
जब जब भी पड़ी जरूरत मुझे तेरी ही याद आई,
तेरे ही भरोसे बाबा सपनो के महल बनाऊ,
तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं।

तेरा कैसे कर्ज चुकाऊ कितने एहसान गिनाऊ,
तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं।


मन पापी तन मैला है तुझे कैसे यार कहु मैं,
तू दाता मैं हु भिखारी कैसा व्यवहार करू में।
अपनी औकात में रह चरणों से भीख उठाऊ,
तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं।

तेरा कैसे कर्ज चुकाऊ कितने एहसान गिनाऊ,
तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं।


अब तक जो साथ चले हो तुम हाथ पकड़ में मेरा,
कल भी एहसास दिलाना के मैं साथी हु तेरा,
दास के हित सांवरियां तेरा हर पल शुक्र मनाऊं,
तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं।

तेरा कैसे कर्ज चुकाऊ कितने एहसान गिनाऊ,
तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं।

Leave a comment