Categories
शिव भजन लिरिक्सshiv bhajan lyrics

Parvati ki bholi surat par najar lagay gaye bhole ji,पार्वती की भोली सूरत पर नजर लगाए गए भोले जी,shiv bhajan

पार्वती की भोली सूरत पर नजर लगाए गए भोले जी।

तर्ज,में हुं छोरी मालन की

पार्वती की भोली सूरत पर नजर लगाए गए भोले जी।

गोरा जी हंस-हंसकर पूछे, तेरी जटा में क्या है जी। मेरी जटा में गंगा सागर डुबकी लगाई लो गोरा जी।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺पार्वती की भोली सूरत पर नजर लगाए गए भोले जी।

गोरा जी हंस-हंसकर पूछे,तेरे गले में क्या है जी।मेरे गले में सर्पों की माला,पूजा करलो गोरा जी।पार्वती की भोली सूरत पर नजर लगाए गए भोले जी।

गोरा जी हंस-हंसकर पूछे,तेरे हाथ में क्या है जी। मेरे हाथ में डम डम डमरू खूब बजालो गोरा जी ।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺पार्वती की भोली सूरत पर नजर लगाए गए भोले जी।

गोरा जी हंस-हंसकर पूछे,तेरे पैरों में क्या है जी। मेरे पैरों में चारों धाम तीरथ कर लो गोरा जी। पार्वती की भोली सूरत पर नजर लगाए गए भोले जी।

गोरा जी हंस-हंसकर पूछे, तेरी गोद में क्या है जी। मेरी गोद में गणपत लाला, खूब खिला लो गोरा जी। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺पार्वती की भोली सूरत पर नजर लगाए गए भोले जी।

Leave a comment