Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Nandji ke angana me, नंद जी के अंगना में,बाजे है ढोल रे,जन्माष्टमी भजन” on YouTube

नंद जी के अंगना में बाजे है ढोल रे,जन्माष्टमी भजन

https://youtu.be/IPpiWEHsHnU

नंद जी के अंगना में,बाजे है ढोल रे,देखो जन्मा है लल्ला गोल मटोल रे।

चमत्कार हो गया है लोगों,हो गई बात निराली।रात ही रात में नंद बाबाकी,दाढ़ी हो गई काली।कैसा ये पासा पलटा, हुवा क्या घोल रे।देखो जन्मा है लल्ला गोल मटोल रे।

नंद जी के अंगना में,बाजे है ढोल रे,देखो जन्मा है लल्ला गोल मटोल रे।

चौंसठ साल के बूढ़े बाबा,हो गए आज जवाना।नंद रानी भी हो गई बाला,देखे सारा जमाना।माता और बाबा तुमने,क्या खाया बोल रे।🌹देखो जन्मा है लल्ला गोल मटोल रे।

नंद जी के अंगना में,बाजे है ढोल रे,देखो जन्मा है लल्ला गोल मटोल रे।

कानाफूसी हो रही अब तो,हंस रही ब्रजबाला।बाबा गोरे मैया गोरी,लाला हुआ क्यों काला।समझ ना आवे माजरा,कैसा यह गोल रे।🌹देखो जन्मा है लल्ला गोल मटोल रे।

नंद जी के अंगना में,बाजे है ढोल रे,देखो जन्मा है लल्ला गोल मटोल रे।

क्या इसको मांगा है किसीसे,क्या कोई डाका डाला।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹क्या वन में तपस्या किन्ही,घर में जन्मा लाला।कैसा ये भेद है बोलो,कोई तो खोल रे।देखो जन्मा है लल्ला गोल मटोल रे।

नंद जी के अंगना में,बाजे है ढोल रे,देखो जन्मा है लल्ला गोल मटोल रे।

जनम जनम की पूरी मुरादें,लल्ला गोदमें आया।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹सत्तर गज की पगड़ी बांधे,नंद बाबा हरसाया। बांटे बधाई बाबा,हीरे मोती तोल रे।देखो जन्मा है लल्ला गोल मटोल रे।

नंद जी के अंगना में,बाजे है ढोल रे,देखो जन्मा है लल्ला गोल मटोल रे।

Leave a comment