Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Kanhaiya gajab tera singar, कन्हैया गज़ब तेरा श्रृंगार,krishna bhajan

कन्हैया गज़ब तेरा श्रृंगार

तर्ज,कन्हैया ले चल परली पार

कन्हैया गजब तेरा सिंगार।२। श्याम वर्ण सूरत मतवारी, नैना बरसे प्यार। कन्हैया गजब तेरा श्रृंगार।२

मोर मुकुट की छवि निराली। नैन तेरे अमृत की प्याली। चंचल चितवन अधर पे लाली।🦚🦚 कुंडल दमके दामिनी की ज्यों,२ तेरा मकरा कार। कन्हैया गजब तेरा सिंगार।

कन्हैया गजब तेरा सिंगार।२। श्याम वर्ण सूरत मतवारी, नैना बरसे प्यार। कन्हैया गजब तेरा श्रृंगार।२

पित वसन पीतांबर सोहे।पटका नीला अति मन मोहे। शुघड़ नासिका तिरछी भोहें।🦚🦚🦚 गल सोहे वैजयंती माला,२ और फूलों के हार। कन्हैया गजब तेरा सिंगार।

कन्हैया गजब तेरा सिंगार।२। श्याम वर्ण सूरत मतवारी, नैना बरसे प्यार। कन्हैया गजब तेरा श्रृंगार।२

कमर करधनी लगे सुहानी। मोतियन की लड़ियां लटकानी। नजर न लग जाए दिलबर जानी।🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚 बली बली जाऊं सांवर तेरी,२ लेऊं नजर उतार। कन्हैया गजब तेरा सिंगर।

कन्हैया गजब तेरा सिंगार।२। श्याम वर्ण सूरत मतवारी, नैना बरसे प्यार। कन्हैया गजब तेरा श्रृंगार।२

Leave a comment