तर्ज, दुनियां बनाने वाले
कल था हारे का साथी, आज भी हारे का सहारा। बदला ना श्याम हमारा, देखो बदला ना श्याम हमारा।
रीत बदलते देखी, प्रीत बदलते। रितु बदलते देखी, मौसम बदलते। रिश्तेदारी में देखें, रिश्ते बदलते।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 लोगों को देखा अपनी, बातें बदलते। फिर भी यह दौड़ा आता, जब जब भी इसको पुकारा। देखो बदला ना श्याम हमारा।२। कल था….
रूप बदलते देखा, रंग को बदलते। चेहरा बदलते देखा, चालको बदलते। सोच बदलते देखा, ध्यान बदलते।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 पैसे की खातिर तो ईमान बदलते। इतना होने पर भी यह, लगता है बाबा हमारा। देखो बदला ना श्याम हमारा।कल था…
इन पर असर नहीं है, बदले समय का। पक्का है आज भी, मां के वचन का। किसकी मजाल कोई, इसको हिला दे।🌹🌹🌹🌹🌹🌹 खोए हुए बाबा को, फिर से मिला दे। कलयुग का एक सहारा, श्याम फरिश्ता हमारा। देखो बदला ना श्याम हमारा। कल था….